Breaking News

चेयरमैन ने नवनिर्मित बारात घर का किया शुभारंभ

– नवनिर्मित बारातघर का शुभारंभ करतीं नगर पंचायत चेयरमैन।
खागा, फतेहपुर। नगर के वार्ड संख्या 05 विवेकानंदनगर (अकोढ़िया) में रविवार को नगर पंचायत द्वारा नवनिर्मित बारात घर का लोकार्पण किया गया। नगर में पूर्व में जर्जर हालत में पड़े पंचायत भवन का नवनीकरण कर उसे आधुनिक सुविधाओं से युक्त बारात घर के रूप में विकसित किया गया है। बारात घर का शुभारंभ नगर पंचायत चेयरमैन गीता सिंह एवं उनके प्रतिनिधि रामगोपाल सिंह ने फीता काटकर किया। जिसके बाद इसे विधिवत रूप से क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। चेयरमैन गीता सिंह ने कहा कि इस बारात घर के निर्माण से क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को विशेष लाभ मिलेगा। अब गरीब परिवारों को अपनी बेटियों के विवाह के लिए महंगे गेस्ट हाउस की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे उनकी आर्थिक परेशानी कम होगी। कार्यक्रम के दौरान वार्ड सभासद सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने इस जनहितकारी कार्य के लिए नगर पंचायत चेयरमैन का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

About NW-Editor

Check Also

ओमघाट गंगा आरती कर भक्तों ने किया दीपदान

– ओम घाट में गंगा आरती करते श्रद्धालु। फतेहपुर। गंगा बचाओ सेवा समिति, नमामि गंगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *