Breaking News

जन उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत

– आगरा मण्डल की पांच दिवसीय यात्रा से वापस लौटे
) व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते पदाधिकारी।
फतेहपुर। रविवार की दोपहर जन उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष चन्दन सिंह चैहान अपने वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारियों के साथ पांच दिवसीय आगरा मण्डल की यात्रा संपन्न करके वापस आने पर संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
गृह जनपद की सीमा कर्पूरी ठाकुर चैराहा पर जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष चन्दन सिंह चैहान पदाधिकारियों के साथ गाड़ी से उतरे तो जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा के नेतृत्व में संगठन के दर्जनों वरिष्ठ पदाधिकारियों ने माला पहनाकर व गदा देकर जोरदार स्वागत किया। जन उद्योग व्यापार मण्डल जिंदाबाद, चन्दन सिंह चैहान जिंदाबाद, व्यापारी एकता जिंदाबाद, सबकी सेवा सबसे प्यार-जय व्यापारी जय व्यापार आदि गगन भेदी नारे लगाए। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनपद से निकल कर उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में व्यापारियों के मान-सम्मान की रक्षा एवं व्यापारिक समस्याओं के खिलाफ एक सशक्त संगठन खड़ा हो रहा है। जिसकी शुरूआत कृष्ण जन्मभूमि मथुरा/वृंदावन से हो चुकी है। वह दिन दूर नहीं जब जन उद्योग व्यापार मंडल सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में होगा। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री अजय सिंह मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू हयारण, अभिषेक रायजादा, जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, जिला महामंत्री अजय पटेल, जिला उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर लोधी, हिमांशु दिक्षित, आशीष शरन, मिन्टू सोनी, राजा सिंह कछवाह, देवनाथ धाकड़े, राकेश मौर्य, अमन पटेल, अनिल अग्निहोत्री, ओमप्रकाश सविता, अर्जुन साहू, महेंद्र सिंह, मनीष, विपिन गुप्ता मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

शक्ति सेवा भवन में हुई दिव्य महाआरती

– चार व पांच अप्रैल को होगा विराट अखण्ड श्री दुर्गा चालीसा पाठ – दिव्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *