Breaking News

संत शिरोमणि रविदास की धूमधाम से मनाई जयंती

– कई स्थानों पर हुए कार्यक्रम, वक्ताओं ने डाला प्रकाश
– संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों का दृश्य।
फतेहपुर। संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कई स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए तत्पश्चात गोष्ठी में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। सन्त शिरोमणि रविदास जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में शहर के अरबपुर मुहल्ले में संत शिरोमणि जयंती मनाइ्र गई। कार्यक्रम में सोहनलाल गौतम ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी ने समाज को दिशा देने का काम किया। पाखंड, अंधविश्वास पर कड़ा प्रहार किया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज में प्रचलित है। कार्यक्रम में मोहम्मद आसिफ एडवोकेट ने कहा कि संत रविदास जी ने पूरे विश्व को एक सूत्र में बांधने काम किया। उन्होंने कहा कि मन चंगा तो कटौती में गंगा। विनोद गौतम ने कहा कि हम लोगों को संतो महापुरुषों को बताए हुए रास्ते पर चलना होगा। पूर्व सभासद धीरज कुमार ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी का उद्देश्य समाज में पहले छुआछूत पाखंड अंधविश्वास हटाना था जिसके लिए उन्होंने अपनी जान को निछावर कर दिया। इस मौके पर श्रवण सागर, अमर सिंह गौतम, पप्पू, विनोद गौतम, संजय, सुनीता गौतम, दामिनी गौतम, गाजी अब्दुल रहमान गनी, दामिनी गौतम, सोनू गौतम, राजू, नीरज कुमार, वीरेंद्र तिलक, मुकेश गौर रहे। इसी तरह शहर के चित्रांश नगर स्थित सीपीएस गेट के पास भानु प्रकाश गौतम के नेतृत्व में मानवता, समता, शांति व सद्भावना का संदेश देने वाले महान समाज सुधारक संत शिरोमणि रविदास जी की 649 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। वक्ताओं ने रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉक्टर बाबा साहेब अंबेडकर मिशन के जिला संयोजक रमेश बौद्ध, जिला सचिव अतुल कुमार, मिशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बौद्ध प्रिय गौतम, कुलदीप गौतम, सुमन गौतम, कुसमा देवी, बदलू, रामकृष्ण एडवोकेट, नितेश कुमार, सिद्धार्थ गौतम, संगीता बौद्ध आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। वहीं सामाजिक चेतना मंच की जिला इकाई के तत्वाधान में भी संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती मनाई गई। प्रांत संयोजक आरपी मौर्य के निर्देशन में ग्राम मलाका में कार्यक्रम हुआ। जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र बहादुर पासवान एडवोकेट ने गांव के सम्मानित व वरिष्ठ रामविशाल पासवान की अध्यक्षता में कार्यक्रम कराया। वक्ताओं ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत कर संत रविदास के बताए गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। समापन राम विशाल पासवान ने किया। इस मौके पर प्रेमचन्द्र पासवान, कुबेर सिंह पासवान, अरूण कुमार, ओम प्रकाश पाल, अतुल कुमार गौतम, सुनील कुमार गौतम, राकेश कुमार गौतम, अनिल कुमार गौतम, संजय कुमार गौतम भी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

बजबजा रही नालियां, सफाई व्यवस्था बेपटरी

– फैली बदबू से बीमारी का खतरा, सफाई कर्मियों पर लापरवाही के आरोप – कूड़े …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *