Breaking News

फतेहपुर में छात्रवृत्ति आवेदन की प्रक्रिया शुरू, विद्यार्थियों को तय समय में जमा करनी होगी हार्ड कॉपी

फतेहपुर। जिले के छात्र-छात्राओं के लिए पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनाओं के तहत ऑनलाइन आवेदन की समय-सारणी जारी कर दी है। पूर्वदशम कक्षा 9-10, दशमोत्तर कक्षा 11-12 तथा अन्य उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत सभी वर्गों के विद्यार्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने के साथ उसकी हार्ड कॉपी संबंधित शिक्षण संस्था में जमा करनी होगी।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना में नवीनीकरण (Renewal) श्रेणी के छात्र 11 अगस्त से 25 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर हार्ड कॉपी विद्यालय में जमा कर सकेंगे। वहीं नवीन श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त से 21 सितंबर तक चलेगी।

दशमोत्तर एवं अन्य उच्च कक्षाओं की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत नवीनीकरण श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन और हार्ड कॉपी जमा करने की प्रक्रिया 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक निर्धारित की गई है। जबकि नवीन श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

विभाग ने विद्यार्थियों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय से आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर की ग्रामीण सड़कों की होगी मरम्मत, झाड़ियों और रेनकट्स की सफाई के साथ यातायात सुरक्षा पर जोर

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *