Breaking News

डीजे की धुन, हाथ में तमंचा और बेखौफ दबंग; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मुकदमे, हरकत में आई पुलिस, जांच शुरू

महोबा। तहसील चरखारी के सिजौरा गांव में एक युवक का तमंचा लहराते हुए डीजे पर डांस किए जाने का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। तमंचा लहराकर डांस करने वाले युवक पर सदर कोतवाली, थाना चरखारी और थाना खरेला में तमाम धाराओं में पहले से ही मुकदमे दर्ज है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र की पुलिस में खलबली मच गई और अब वह मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की तैयारी कर रही है।
सिजौरा गांव में चल रही जन्मदिन पार्टी में गांव का मौसम राजपूत तमंचा लहराते हुए डीजे पर डांस कर रहा है जिसका किसी ग्रामीण ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाल दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। 16 सेकंड के इस वीडियो में एक जन्मदिन पार्टी के दौरान युवक बेखौफ अंदाज में हाथों में अवैध तमंचा लहराते हुए नाचता दिख रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना छतिया में छह गोली ठोक देवे ले, शासन प्रशासन के रोक देवे ले बज रहा है। गाने के बोल और अवैध हथियार का खुलेआम प्रदर्शन इलाके में कानून-व्यवस्था के प्रति अपराधियों के बेखौफ रवैये को दर्शाता है।
ग्रामीणों क माने तो वीडियो में तमंचा लहराने वाला युवक मौसम राजपूत एक जाना-माना दबंग है और उसके खिलाफ महोबा कोतवाली, खरेला थाना और चरखारी थाने में कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। बावजूद इसके वह दबंग खुलेआम घूम रहा है और उसके आपत्तिजनक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब इस मामले की जांच करने में जुट गई।

About NW-Editor

Check Also

अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का किया जोरदार स्वागत

महोबकंठ (महोबा)। अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *