Breaking News

ऑफिसर्स कॉलोनी चोरी कांड का खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर चोरों के पैर में लगी गोली, 4 गिरफ्तार

महोबा। शहर के भटीपुरा क्षेत्र में आफीसर्स कालोनी के समीप चंद्रलेंद्र उर्फ चंचल परिवार सहित अपना उपचार कराने गए कानपुर गए थे, तभी 3 अगस्त की रात चोरो ने सूने घर का ताला तोड़कर सोने चांदी के आभूषण और नगदी सहित लाखो रुपये की चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित ने चोरी की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चोरी का खुलासा किए जाने को लेकर टीम का गठन किया, जिस पर टीम ने मंगलवार की तड़के सुबह पुलिस मुठभेड़ के बाद दो अभियुक्त घायल सहित कुल चार अभियुक्त मौके से गिरफ्तार किया।
नगर क्षेत्रान्तर्गत ऑफिसर्स कॉलोनी के पास 3 अगस्त की रात सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना की गई थी, जिसके संबंध में बीएनएस पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में सदर कोतवाली और जनपदीय स्वॉट सर्विलांस की संयुक्त टीम ने लगातार सुरागरसी एवं चेकिंग की जा रही थी। मंगलवार की तड़के मुखबिर की सूचना पर संजरी इंटर नेशनल स्कूल के आगे पठा रोड नहर पुलिया शेखूनगर के पास से पुलिस टीम ने संदिग्ध अभियुक्तों को घेरने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गई, जिससे अभियुक्त के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस टीम ने घायलों सहित चार अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया।
चोरी की घटना को अंजाम देने वाले घायल हुए अभियुक्त में यासीन उर्फ घोड़ा (21) पुत्र लाला सफात निवासी कांशीराम कालोनी ब्लाक 10 बिच्छू पहाड़िया, वारिस उफ लुच्ची (21) निवासी मोहल्ला मिल्कीपुरा, नईम उर्फ चापे (20) पुत्र बफाती निवासी कांशीराम कालोनी ब्लाक 10 बिच्छू पहाड़िया व पीयूष राजपूत (16) पुत्र वीरपाल निवासी ग्राम पवा थाना श्रीनगर शामिल हैं, जिसमें यासीन व बारिश के घायल होने पर जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने अपने साथी अभी राजपूत निवासी करहराकला एवं विपिन राजपूत निवासी चुरबुरा के साथ मिलकर ऑफिसर्स कॉलोनी के समीप बने मकान का ताला तोड़कर चोरी की थी। बताया कि चोरी के कुछ सामान को गलाकर बेच दिया और शेष सामान व नगदी को आपस में बांटने के लिए था, जिसमें अभी राजपूत एवं विपिन राजपूत अपना हिस्सा पहले ही ले चुके थे। पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर फरार अभियुक्तों की तलाश में जुट गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी रविकांत गोंड ने बताया कि पुलिस टीम ने चोरी को अंजाम देने वाले अभियुक्तों की निशानदेही पर एक पीली धातु लाकेट 1.5 ग्राम, सफेद धातु में कमर करधनी 22 ग्राम, सात अंगुल 164.8 ग्राम, दो चूडियां 11.6 ग्राम, एक जोडी पायल 23 ग्राम, चार जोड़ी बिछिया 28.4 ग्राम के अलावा 18500 नगदी, एक मोबाइल, दो 315 बोर तमंचे, तीन कारतूस बरामद किया गया है।
इंसेट
अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली सदर कोतवाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष कुुमार पांडेय, उपनिरीक्षक सनय कुमार, उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार, उपनिरीक्षक उमाशंकर शुक्ला, कांस्टेबल वैभव त्रिपाठी, रामचन्द्र, जयदीप पटेल और अजय कोरी शामिल रहे। जबकि जिला स्वॉट सर्विलांस पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिव प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक विवेक यादव, कांस्टेबल अभिषेक वर्मा, दीपक वर्मा, रंजीत सिंह, निर्भय सिंह, नीलेश कुमार, सत्यम सिंह, कुलदीप यादव, अभिषेक दुबे व आशीष बघेल शामिल रहे। टीम की इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक व अन्य पुलिस अधिकारियों ने सरहना की।

About NW-Editor

Check Also

जिला उपकारागार में ब्रह्माकुमारीज ने आयोजित किया जनजागरण कार्यक्रम, राजयोग मेडिटेशन और ध्यान से 350 बंदियों को दी नशामुक्त व अनुशासित जीवन की प्रेरणा

महोबा। दस करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा अभियान के तहत जिला उपकारागार में ब्रह्माकुमारीज संस्थान के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *