Breaking News

तिरंगे की शान में सड़कों पर उमड़ा उत्साह, डीएम-एसपी ने रैली को दिखाई हरी झंडी वंदे मातरम् और भारत माता की जय के उद्घोष से गूंजा शहर, हर घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश

फतेहपुर, 11 अगस्त। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर से भव्य तिरंगा मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, प्रशासक जिला पंचायत अभय प्रताप सिंह एवं आदर्श व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
मोटरसाइकिलों पर तिरंगा लगाकर निकले प्रतिभागियों ने वंदे मातरम् और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। तिरंगा रैली कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू होकर पत्थरकटा चौराहा, जिला अस्पताल और ज्वालागंज बस स्टैंड होते हुए स्पोर्ट्स स्टेडियम शांतिनगर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।
जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ ही तिरंगे से व्यक्तिगत एवं भावनात्मक जुड़ाव के लिए प्रोत्साहित करना है। अभियान को राष्ट्रीय अस्मिता, देशभक्ति और गौरव से जुड़े जनभागीदारी आंदोलन के रूप में सफल बनाना है।
उन्होंने तिरंगा फहराते समय राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और निर्धारित नियमों का पूर्ण रूप से पालन करने पर विशेष जोर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि तिरंगे का सम्मान सर्वोपरि है। उपयोग के बाद राष्ट्रीय ध्वज को इधर-उधर न फेंका जाए, बल्कि पूरे सम्मान के साथ सुरक्षित स्थान पर रखा जाए।
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त विकास खंडों में भी खंड विकास अधिकारियों, जिला स्तरीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से तिरंगा रैली और तिरंगा प्रदर्शनी के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), जिला विकास अधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी, अपर उप जिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

किशनपुर पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को आखिरकार किशनपुर पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *