Breaking News

किशनपुर पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को आखिरकार किशनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश सोनकर पुत्र रामसजीवन उर्फ लल्लू, निवासी ग्राम खफिलहाईपुर मजरे गढ़ा, थाना किशनपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना किशनपुर में मुकदमा अपराध संख्या 211/2026 दर्ज है।

मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 65(1), 74, 352, 351(3) बीएनएस तथा धारा 5(न)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुमित तिवारी और कांस्टेबल अनुज राजपूत शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

बिंदकी में महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कजियाना में संदिग्ध परिस्थितियों में 40 वर्षीय महिला की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *