Breaking News

दरियापुर में पेड़ से लटका मिला 47 वर्षीय युवक का शव, मानसिक तनाव की बात आई सामने

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर गांव के पास स्थित एक बाग में मंगलवार सुबह 47 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार दरियापुर गांव निवासी स्वर्गीय शिवबालक सोनकर के पुत्र कमलेश सोनकर सोमवार शाम शौचक्रिया के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। मंगलवार सुबह शौच के लिए जा रहे ग्रामीणों ने गांव के बाहर बाग में पेड़ से कमलेश सोनकर का शव लटका देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों के अनुसार मृतक कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या की होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About NW-Editor

Check Also

किशनपुर पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को आखिरकार किशनपुर पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *