Breaking News

सपाईयों ने संत रविदास व नरहरी दास की मनाई जयंती

– दोनों महापुरूषों के जीवन पर डाला प्रकाश
– जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते जिला महासचिव चौधरी मंजर यार।
फतेहपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर महान संत रविदास जी एवं संत नरहरी दास जी की जयंती मनाई गई। गोष्ठी में वक्ताओं ने दोनों महापुरूषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव की अगुवई में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपाईयों ने हिस्सा लिया। उपस्थित सपाईयों ने संत रविदास जी व संत नरहरी दास जी के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात दोनों महा पुरुषों के जीवन पर उनके द्वारा समाज के सुधार, उद्धार में किए गए कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह व संचालन जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार ने किया। इस मौके पूर्व जिलाध्यक्ष वली उल्ला, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य विपिन यादव, राम किशोर प्रजापति, नरेंद्र प्रजापति, रत्नेश रत्ना, वीरेंद्र साहू, आशीष नामदेव, राज बाबू यादव, अनिल यादव, सिद्धार्थ गौतम, आनन्द गौतम, रिशु तिवारी, रवि गुप्ता, लवकुश, चंद्रमणि भास्कर, अंकित पायलट, कुलदीप कुमार, कमलेश कुमार, राम राज आदि लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

देश का माहौल बिगाड़ने पर भड़की एआईएमआईएम

– महाराष्ट्र सरकार के मंत्री को बर्खास्त किए जाने की उठाई मांग – कलेक्ट्रेट में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *