Breaking News

शक्ति सेवा भवन में हुई दिव्य महाआरती

– चार व पांच अप्रैल को होगा विराट अखण्ड श्री दुर्गा चालीसा पाठ
– दिव्य महाआरती में भाग लेते श्रद्धालु।
फतेहपुर। नशे व मांस से मुक्त चरित्रवान समाज के निर्माण हेतु निरंतर कटिबद्ध भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में हर माह की भांति इस माह भी प्रथम रविवार को गुरूवर की पावन जन्मस्थली शक्ति सेवा भवन में दिव्य महाआरती आयोजित की गई। कार्यक्रम का प्रारंभ गुरूवर श्री व माता भगवती के दिव्य जयकारों से किया गया। नित्य साधना क्रमानुसार साधना सम्पन्न कराई गई। समापन बेला पर बोलते हुए शाखा के जिलाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने कहा कि गुरूवर की विशेष कृपा, आशीर्वाद स्वरूप आगामी चार व पांच अप्रैल को विराट अखण्ड श्री दुर्गा चालीसा पाठ भद्रवास शक्ति सेवा भवन में आयोजित किया जाएगा। जिसमें सभी जाति, धर्म, सम्प्रदाय के लोग आमंत्रित हैं। अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हों। टीम प्रमुख शिवशंकर उत्तम ने कहा कि गुरूवर के निर्देशों पर चलकर मां की साधना सम्पन्न कर तन-मन-धन समर्पित कर मानव जीवन को सफल बनाया जा सकता है। संचालन शिवम त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर अवधेश गुप्ता, अवधेश चौहान, अजय कुशवाहा, मेवालाल, अवधेश त्रिपाठी, राजकुमारी तिवारी, शशी गुप्ता, प्रभा श्रीवास्तव सहित तमाम भक्त मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

एसपी ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

– समयबद्ध निस्तारण के अधीनस्थों को दिए निर्देश – कार्यालय में जनसुनवाई करते एसपी अभिमन्यु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *