Breaking News

देर रात चला विद्युत चेकिंग अभियान

 

लहरपुर सीतापुर जनपद के लहरपुर क्षेत्र में बिजली विभाग के द्वारा रात्रि चेकिंग अभियान चलाकर विद्युत चोरी करने वाले को विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की गई । आपको बताते हैं कि सीतापुर जिला अधिकारी राजा गणपति आर के निर्देश पर ग्राम भूलभुलिया व शेरपुर में बिजली बिल बकायेदारों के काटे गए कनेक्शन की बीती रात डिफाल्टर के विरुद्ध पुनः चेकिंग अभियान चलाया गया इस अभियान के दौरान पूर्व में 19 विद्युत कनेक्शन काटे गए थे जिसमें दो कनेक्शन जुड़े पाए गए जिनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई । वहीं 8 लोगों के द्वारा पंजीकरण करा कर विद्युत कनेक्शन जुड़वाया गया। अभियान के दौरान बिजली बिल बकायेदारों से 50 हजार रुपए का राजस्व भी वसूल किया गया । यह चेकिंग अभियान प्रशासन व बिजली विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा चलाए गया जिसमें प्रमुख रूप से अधिशासी अभियंता संजीव कुमार मिश्रा,नायब तहसीलदार अशोक यादव, उपखंड अधिकारी अंचल मिश्रा, अवर अभियंता राकेश कुमार व शेरपुर पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी शामिल रहे । वहीं प्रत्येक बिजली कनेक्शन की चेकिंग की गई साथ ही बिजली बिल राहत योजना में बिजली का बिल जमा करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया । अधिशासी अभियंता संजीव कुमार मिश्रा ने इस अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि इस तरह का अभियान प्रतिदिन जारी रहेगा और विद्युत चोरी करने वालों के विरुद्ध नियमनुसार कार्रवाई की जाएगी उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि समय पर अपना बिल जमा करें व बिजली चोरी ना करें ।

About NW-Editor

Check Also

राजकीय इंटर कॉलेज सीतापुर तथा नगर के अन्य कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली

  सीतापुर: गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज सीतापुर तथा नगर के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *