Breaking News

धर्मकान्ति सेवा ट्रस्ट बकंधा में चलाएगा हुनर कैम्प

– बैठक करते धर्मकान्ति सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी।
फतेहपुर। ग्राम बकन्धा में धर्मकान्ति सेवा ट्रस्ट द्वारा महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य महिला स्वावलंबन एवं महिला स्वरोजगार को बढ़ावा देना रहा। निर्णय लिया कि ट्रस्ट द्वारा ग्राम बकन्धा में शीघ्र ही महिलाओं के लिए हुनर कैम्प का आयोजन किया जाएगा। बैठक में ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव सहित ट्रस्ट के पदाधिकारीगण संदीप शर्मा, कुलदीप शर्मा, हार्डी मौर्य, उदयभानु, उमेश, फैज़ान एवं फरीद उपस्थित रहे। साथ ही ब्लॉक वीमेन विंग कमांडर रेखा, पूरी चाइल्ड विंग, तथा सेल्फ हेल्प ग्रुप के बीएमए आलोक एवं अरविंद की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में ग्राम की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी प्रस्तुत की और विभिन्न स्वरोजगार गतिविधियों में रुचि दिखाई। ट्रस्ट की ओर से यह स्पष्ट किया गया कि हर महिला जो भी कार्य या हुनर सीखना चाहती है, धर्मकान्ति सेवा ट्रस्ट उसे हर प्रकार से सहयोग प्रदान करेगा। धर्मकान्ति सेवा ट्रस्ट द्वारा ग्राम बकंधा में प्रस्तावित यह हुनर कैम्प प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा संचालित मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान सिद्ध होगा। ट्रस्ट का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर परिवार, समाज एवं देश को महिला स्वावलंबन के माध्यम से सशक्त बनाना है। बैठक में उपस्थित सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं ग्राम की महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

About NW-Editor

Check Also

शक्ति सेवा भवन में हुई दिव्य महाआरती

– चार व पांच अप्रैल को होगा विराट अखण्ड श्री दुर्गा चालीसा पाठ – दिव्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *