Breaking News

“पटना में कंटेनर से टकराईं गाड़ियां, पिता-बेटी की मौत; बैंककर्मी का सिर कुचला, बेटी का धड़ से हुआ अलग”

पटना में बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर शनिवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। घने कोहरे के कारण तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मरने वालों में पिता और बेटी है। हादसा इतना जबरदस्त था कि पिता का सिर चूर-चूर हो गया। वहीं बेटी का सिर धड़ से अलग हो गया। उनकी गाड़ी स्कॉर्पियो की छत उड़ गई। वहीं, पत्नी-बेटे समेत 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियों से आगे एक कंटेनर जा रहा था, जिसका टायर अचानक फट गया और वो रुक गया। तभी पीछे चल रही स्कॉर्पियो कंटेनर से टकरा गई। इसके बाद स्कॉर्पियो के पीछे से आ रही क्रेटा कार भी टकरा गईं। हादसा बाढ़ के अथमलगोला के फुलेलपुर गांव के पास हुआ।

ASI अंजनी कुमार ने बताया कि 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 4 घायलों को भर्ती कराया गया है। हादसे में मारे गए पिता-पुत्री की पहचान बैंककर्मी अनुपम कुमार और उनकी बेटी आस्था के रूप में हुई।

हादसे के बाद की 3 तस्वीरें…

टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी कंटेनर के अंदर घुस गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी कंटेनर के अंदर घुस गई।
टक्कर के बाद स्कॉर्पियो का उपरी हिस्सा पूरी तरह से उड़ गया। इसी गाड़ी से फैमिली फरीदाबाद जा रही थी।
टक्कर के बाद स्कॉर्पियो का उपरी हिस्सा पूरी तरह से उड़ गया। इसी गाड़ी से फैमिली फरीदाबाद जा रही थी।
कोहरे के कारण तीन गाड़ियां आपस में टकराई।
कोहरे के कारण तीन गाड़ियां आपस में टकराई।

घने कोहरे के कारण हादसा हुआ

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, फोरलेन पर बेगूसराय से पटना की ओर एक कंटेनर जा रहा था। उसका पिछला टायर फट जाने के कारण वह सड़क किनारे खड़ा था। घने कोहरे के कारण पीछे से तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो के ड्राइवर को दिखाई नहीं दिया। पहले उसने कंटेनर में टक्कर मारी। थोड़ी देर बाद पीछे से आ रही क्रेटा कार भी टकरा गई।

पिता की बॉडी को क्रेन की मदद से निकाला गया

टक्कर इतनी तेज थी कि बैंककर्मी का सिर चूर-चूर हो गया। शव को पहचाना मुश्किल हो रहा था। उनकी बॉडी स्कॉर्पियो में ही फंस गई। जिसे निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी। हादसे के लगभग आधे घंटे बाद NHAI से क्रेन मंगवाई गई और दोनों गाड़ी को फोरलेन के किनारे किया गया। बॉडी बुरी तरह डैमेज हो चुकी स्कॉर्पियो में फंसी थी, जिसके बाद क्रेन में रस्सी बांध कर बॉडी को उसमें से बाहर निकाला गया।

बेटी का सिर कटकर फेंकाया

हादसे में बेटी आस्था का सिर धड़ से अलग हो गया। शुरुआत में उसका सिर कहां गया, समझ नहीं आ रहा था। काफी देर सिर खोजा गया। फिर जब गाड़ी से सामान बाहर निकाला गया तो सिर मिला। काफी मशक्कत के बाद गाड़ी में फंसे दोनों की बॉडी को बाहर निकाला जा सका। टक्कर में स्कॉर्पियो का उपरी हिस्सा पूरी तरह से गायब हो चुका था। वहीं क्रेटा के परखच्चे उड़ गए, वो कंटेनर के अंदर घुस गई।

पत्नी गंभीर, बेटे को हल्की चोट

हादसे में जहां बैंककर्मी अनुपम कुमार और उनकी बेटी आस्था की मौत हो गई, वहीं पत्नी श्वेता गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि बेटे सन्नी को हल्की चोट आई है। घायलों में क्रेटा पर सवार पटना के रहने वाले एके चंदन की हाथ और पसली की हड्डी टूट गई। चंदन के अलावा क्रेटा पर सवार एक और युवक घायल हुआ है। सूचना मिलने के बाद अथमलगोला के थानेदार राहुल कुमार मौके पर पहुंचे और घायलों को बख्तियारपुर स्थित पंचमुखी हॉस्पीटल पहुंचाया। हादसे के बाद फोरलेन पर करीब 1 किलोमीटर लंबी गाड़ियों की कतार लग गई। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैफिक सामान्य कराया जा सका है।

हादसे के बाद बख्तियारपुर-मोकामा हाईवे पर 1 KM तक लंबा जाम लग गया।

परिवार संग फरीदाबाद जा रहे थे बैंक कर्मी

अनुपम कुमार बांका के रजौन के रहने वाले थे। उनका ट्रांसफर फरीदाबाद हो गया था। वे परिवार के साथ फरीदाबाद जा रहे थे। गाड़ी में उनका परिवार साथ था।  और बहन की मौत और मां के घायल होने के बाद सन्नी कुमार बदहवास हो गए। वह कुछ बोलने की स्थिति में नहीं थे। दोनों शव पोस्टमॉर्टम के बाद अनुमंडलीय अस्पताल में रखे हुए हैं। परिवार के लोग बांका से बाढ़ के लिए निकल गए हैं।

About NW-Editor

Check Also

“बिहार में सड़क हादसा: दो बच्चों समेत 6 की मौत, ऑटो के उड़े परखच्चे”

पटना के बिहटा में दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. इस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *