Breaking News

फिरोजाबाद में सिखों के 10 वे गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज जी का 359 वा प्रकाश दिवस( जन्मदिवस) धूमधाम से मनाया गया.

फिरोजाबाद में सिखों के 10 वे गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज जी का 359 वा प्रकाश पर्व (जन्मदिवस) के उपलक्ष्य में एक विशाल नगर कीर्तन निकाला गया.जिसकी शुरुआत सुबह गुरूद्वारा साहिब जी में पाठ कीर्तन व अरदास के बाद प्रारंभ हुआ नगर कीर्तन की शुरुआत प्रात लगभग 11:30 बजे से फिरोजाबाद का प्रमुख गुरुद्वारा स्टेशन रोड से प्रारंभ होकर गांधी पार्क चौराहा, बस स्टैंड, सुभाष पार्क चौराहा, सर्विस रोड से होते हुए आर्य नगर, जलेसर रोड, बर्फ खाना चौराहा, सेंट्रल चौराहे से होते हुए वापस गांधी पार्क होते हुए स्टेशन रोड गुरुद्वारा पर समापन हुआ फिरोजाबाद के सिख धर्म गुरु गुरुद्वारा सहाब के हेड ज्ञानी करनैल सिंह जी, आगरा से आए सिख धर्म गुरु पांच प्यारों
1, ज्ञानी इंद्रजीत सिंह जी, 2, ज्ञानी हरमनिंदर सिंह जी,
3, ज्ञानी अमनदीप जी,
4,ज्ञानी कमलजीत सिंह जी,
5,ज्ञानी बलविंदर सिंह जी, साध संगत की अगुवाई में नगर कीर्तन प्रारम्भ हुआ.
नगर के कीर्तन यात्रा में अनेकों डोले चल रहे थे, और दूर-दूर से अन्य जिलों से लोगों ने शिरकत की अलीगढ़ आगरा इटावा टूंडला शिकोहाबाद जसवंतनगर आदि जगहों से श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रेमी शामिल हुए नगर कीर्तन यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया, सेंट्रल चौराहे पर करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खान, डॉ मयंक भटनागर, शहजादुद्दीन, तारिक फारुकी, तोहा उल्लाह खान, अकील पठान, शाहनवाज अंसारी, आदि मुस्लिम समाज ने यात्रा में चल रहे प्रमुख धर्म गुरुओं का पुष्प वर्षा करके शाल उड़ाकर माला पहनकर शीतल जल मिष्ठान खिलाकर जोरदार स्वागत किया, सुबह से ही फिरोजाबाद गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार हरबंस सिंह मल्होत्रा जी की देखरेख में पूरी टीम के साथ व्यवस्थाओं को देखते रहे गुरुद्वारा हेड ज्ञानी करनैल सिंह. गुरुद्वारा प्रबंधक हरबंस सिंह अच्छी व्यवस्थाओं को लेकर फिरोजाबाद के जिलाधिकारी महोदय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, नगर निगम और उनकी पूरी टीम का धन्यवाद किया,

About NW-Editor

Check Also

फिरोजाबाद के कमला नेहरू चन्द्र कुमारी जैन इंटर कॉलेज में अश्वनी जैन का हुआ सम्मान

  फिरोजाबाद:- जनपद फिरोजाबाद के श्री महावीर दिगम्बर जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज के नागरिक शास्त्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *