Breaking News

मुख्य विकास अधिकारी व् समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित एवं स्वैच्छिक संस्था के माध्यम से संचालित वृद्धाश्रम बन्ना रोड टूण्डला का औचक किया निरीक्षण

 

फ़िरोज़ाबाद मुख्य विकास अधिकारी फिरोजाबाद द्वारा समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित एवं स्वैच्छिक संस्था के माध्यम से संचालित वृद्धाश्रम बन्ना रोड टूण्डला का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम में 20 महिला संवासी एवं 22 पुरूष संवासियों सहित कुल 42 संवासी एवं कुल 9 कर्मचारी उपस्थित मिले। वृद्धाश्रम में आवासित संवासियों से कार्यदायी संस्था द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे सुविधाओं की जानकारी की गयी एवं उनकी कुशल क्षेम पूछी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संवासियों को फल एवं मिष्ठान का वितरण किया गया। कल्याणकारी योजनाओं के अन्तर्गत 50 संवासियों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ दिया जा रहा है एवं विभाग द्वारा पिछले माह वृद्धाश्रम में आयुष्मान कार्ड का शिविर लगवाया गया जिसमें 17 संवासियों के आयुष्मान कार्ड तैयार कराये गये थे, शेष के नाम लिस्ट में होने के कारण आयुष्मान कार्ड नहीं बन सके हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिये गये कि वृद्धाश्रम में आवासित संवासियों की पेंशन आदि से सम्बन्धित समस्या का तत्काल निस्तारण कराते हुऐ अवगत करायें। साथ ही संवासियों की उचित देखरेख किये जाने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी टूण्डला, जिला समाज कल्याण अधिकारी फिरोजाबाद उपस्थित थे

About NW-Editor

Check Also

दाऊ दयाल महिला महाविद्यालय की छात्राओं का नशामुक्त भारत का संकल्प, रैली और मानव श्रृंखला से दिया जागरूकता का संदेश

​फिरोजाबाद । युवाओं को नशे के सामाजिक व शारीरिक दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करते हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *