Breaking News

बिंदकी में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, गंगा में प्रतिमाएं प्रवाहित करने के बजाय कराया गया भू-विसर्जन

बिंदकी, फतेहपुर। दीपावली पर्व पर घरों में पूजित गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमाओं के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण को लेकर बिंदकी में सराहनीय पहल की गई। श्री ओमर वैश्य क्षेत्रीय समिति एवं श्री बालाजी सेवा न्यास के संयुक्त तत्वावधान में नगर के विभिन्न मोहल्लों से प्रतिमाएं एकत्रित कर बक्सर, उन्नाव स्थित गंगा तट पर विधि-विधान के साथ भू-विसर्जन कराया गया।

दीपावली के बाद अक्सर लोग पूजित गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमाओं को इधर-उधर रख देते हैं या नदियों में प्रवाहित कर देते हैं। इससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने के साथ ही पर्यावरण को भी नुकसान होता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए दोनों संगठनों ने यह सराहनीय पहल की।

नगर के विभिन्न मोहल्लों के लोगों ने अपने घरों में पूजित प्रतिमाएं समिति को सौंपीं। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सभी प्रतिमाओं को एक वाहन में एकत्रित किया और बक्सर, उन्नाव स्थित गंगा तट पर पहुंचाया। वहां मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ प्रतिमाओं का भू-विसर्जन किया गया।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य सनातन परंपराओं का सम्मान करने के साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। मिट्टी से निर्मित प्रतिमाएं भू-विसर्जन के बाद प्राकृतिक रूप से धरती में समाहित हो जाती हैं। इससे नदियों को प्रदूषण से बचाने के साथ पूजित प्रतिमाओं का सम्मान भी बना रहता है।

इस मौके पर श्री बालाजी सेवा न्यास के अध्यक्ष लक्ष्मीचंद्र मोनू ओमर, ओमर वैश्य क्षेत्रीय समिति के अध्यक्ष संजय गुप्ता, रामेश्वर दयालु गुप्ता, प्रशांत ओमर, अनूप अग्रवाल, अजय गुप्ता, सुरेश तिवारी, जय कृष्ण कुमार, उमाशंकर ओमर, राजेश कुमार गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, राघव अमर, आदर्श चौहान और मंगलम ओमर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मंदिर से घंटा चोरी का खुलासा, मलवां पुलिस ने आरोपी को दबोचा

फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के सौरा गांव स्थित शिव मंदिर से घंटा चोरी करने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *