Breaking News

बकेवर में दो शव मिलने के मामलों को लेकर एसपी सख्त, घटनास्थलों पर पहुंचकर की जांच-पड़ताल

फतेहपुर। बकेवर थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दो शव मिलने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने दोनों घटनास्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों से अब तक की जांच की जानकारी लेते हुए दोनों मामलों में संवेदनशीलता के साथ सभी पहलुओं पर जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार, बीते 11 नवंबर को ग्राम गंगरावल के पास हाईवे किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। वहीं, 13 नवंबर को ग्राम दिलावलपुर के पास नहर किनारे रामजीवन पुत्र स्वर्गीय शिवचरण वर्मा (42) का शव बरामद हुआ था।

शनिवार को पुलिस अधीक्षक ने दोनों घटनास्थलों पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मृतक रामजीवन के परिजनों से मुलाकात कर घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की। एसपी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को दोनों घटनाओं की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच करने तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मंदिर से घंटा चोरी का खुलासा, मलवां पुलिस ने आरोपी को दबोचा

फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के सौरा गांव स्थित शिव मंदिर से घंटा चोरी करने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *