Breaking News

फतेहपुर में दिव्यांग बच्चों के बीच धूमधाम से मना बाल दिवस, उपहार पाकर खिल उठे चेहरे

फतेहपुर। बच्चे मन के सच्चे होते हैं और उनकी मुस्कान ही सबसे अनमोल उपहार है। इसी भावना के साथ बाल दिवस के अवसर पर शनिवार को इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान एवं डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजन में भावना दिव्यांग विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी के सदस्य एवं चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचकर बाल दिवस मनाया और उनके चेहरों पर खुशियां बिखेरीं।

डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने सभी बच्चों को पेंसिल, रबर, कटर, रूमाल के साथ बिस्कुट, चिप्स, कुरकुरे, टॉफियां और चॉकलेट वितरित कीं। बच्चों को गुब्बारे देकर प्रोत्साहित किया गया। इसके साथ ही केक काटकर बाल दिवस की खुशियां साझा की गईं। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी देखते ही बन रही थी। बच्चे इशारों के माध्यम से अपनी भावनाएं और प्रसन्नता व्यक्त करते नजर आए।

इस अवसर पर दिव्यांग बिटिया शिवानी का जन्मदिन भी केक काटकर मनाया गया। साथ ही बच्चों को डेंगू से बचाव एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होम्योपैथिक औषधियां भी प्रदान की गईं।

विद्यालय के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान विद्यालय की संचालिका भावना श्रीवास्तव, प्रमुख सहयोगी एवं समाजसेवी अभिनव श्रीवास्तव सहित बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।

डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें अपनत्व का एहसास कराया और उनके जीवन में खुशियों के रंग भरने का प्रयास किया। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को प्रोत्साहित करना और उनके साथ खुशियों के पल साझा करना रहा।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत; 8 वर्षीय नाती गंभीर

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा बाईपास के पास एनएच-2 पर डंपर की टक्कर से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *