संस्कार उद्यान में पीड़ित परिवारों से मिले राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी दूषित पानी से जान गंवाने वालों के घर पैदल चलकर गए। भागीरथपुरा की संकरी गलियों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा रखी है। इसके बाद संस्कार उद्यान में पीड़ित परिवारों से राहुल गांधी ने मुलाकात की है। उन्होंने भागीरथपुरा में पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनसे संवाद किया। उन्होंने मृतकों के स्वजन को एक-एक लाख रुपये के चेक भी सौंपे। इसके अलावा वह 5 माह के अव्यान के परिजन एवं अन्य पीड़ित पीड़ित परिवारों से संस्कार गार्डन में मुलाकात करने पहुंचे। राहुल गांधी यहां बैठकर पीड़ित परिवारो से चर्चा कर रहे हैं। बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने एक बच्चे को गोद में उठाकर दुलार किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घंटा-मंत्री इस्तीफा दो के नारे भी लगाए।
पीड़ितों की मदद, उनके साथ खड़े होने यहां आया: राहुल ने आगे कहा कि मैं विपक्ष का नेता हूं। यहां पर लोगों की मृत्यु हुई है। यहां पर लोगों को साफ पानी नहीं मिल रहा है। मैं उनका मुद्दा उठाने आया हूं, उनकी मदद करने आया हूं। इसमें कोई गलत काम नहीं है। मेरी जिम्मेदारी बनती है कि हमारे देश में लोगों को साफ पानी नहीं मिल रहा है। मैं इनकी मदद करने, इनके साथ खड़े होने आया हूं। आप इसे राजनीति, या जो भी चाहे कह लीजिए, मुझे फर्क नहीं पड़ता।
News Wani
