Breaking News

मदरसे के बच्चों ने मां बाप के जीवन पर किया अद्भुत नृत्य बच्चों समाज को दिया सीख

 

लहरपुर सीतापुर:  चिल्ड्रेन पैराडाइज़ कॉन्वेंट स्कूल द्वारा संचालित मदरसा रिज़वानुल उलूम मोहल्ला चोपड़ी टोला में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान किया । इसके पश्चात विद्यालय की कमेटी के अध्यक्ष अधिवक्ता पत्रकार एहतिशाम बेग ,प्रबंधक महजबी, प्रधानाचार्य इकरा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर अभिभावक भी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान के साथ विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से गूंज उठा। ध्वजारोहण के बाद विद्यालय द्वारा एक भव्य प्रभात फेरी निकाली गई, जो विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर खत्रिहाना चौराहा, पाटनदीन चौराहा होते हुए पुनः विद्यालय में आकर संपन्न हुई। प्रभात फेरी में विद्यार्थियों ने देशभक्ति नारों एवं गीतों के माध्यम से पूरे क्षेत्र को राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। प्रभात फेरी के उपरांत विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं कोमल शर्मा, आतिबा,इरम खान,इरम,आयशा खातून, ज़ारा, स्मृति, ने संस्कृति कार्यक्रम से शुरुआत की इसके पश्चात अरमान,इरम, मारिफा ने, अल्फ़िज़ा आदि छात्राओं द्वारा मधुर स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। एवं अन्य मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय में अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, । कार्यक्रम का संचालन इकरा खान ने द्वारा अत्यंत कुशलतापूर्वक किया गया। विद्यालय के अध्यक्ष एडवोकेट एहतिशाम बेग ने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संदेश दिया। इस अवसर पर अध्यापिका रहनुमा खान,जेबा,नाजिया, कहकशां, अमन नाग उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

भ्रष्टाचार जांच पर फिर टला भरोसा?

जिला विकास अधिकारी जांच करेंगे या तारीख़ पर तारीख़ देंगे, 12 फरवरी को होगा खुलासा! …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *