Breaking News

संवेदना सेवा न्यास की श्रीरामकथा के लिए हुआ भूमि पूजन

– दो फरवरी से श्रीराम कथा का होगा शुभारंभ, 10 को होगा समापन
– श्रीराम कथा के लिए आयोजित भूमि पूजन में भाग लेते लोग।
फतेहपुर। संवेदना न्यास, श्रीराम कथा आयोजन समिति द्वारा दो फ़रवरी से दस फरवरी तक प्रायोजित श्री शांतनु जी महाराज द्वारा कही जाने वाली श्रीराम कथा का भूमि पूजन विधि विधान के साथ हुआ। संवेदना सेवा न्यास के संस्थापक पंकज सिंह ने बताया कि संवेदना सेवा न्यास द्वारा कार्यक्रम सम्पन्न कराया जा रहा है। जिसमें पंडित शान्तनु जी महाराज अपने मुखारबिंदों से श्रीराम कथा का प्रवचन करेंगे। श्रीराम कथा आयोजन समिति के संयोजक स्वरूपराज सिंह जूली ने बताया कि श्रीराम कथा दो फरवरी से दस फरवरी तक चलेगी जिसमें सभी भक्त धर्म लाभ लें। भूमिपूजन में पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता, पूर्व विधायक विक्रम सिंह, श्री राम कथा समिति के अध्यक्ष अनुराग त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, आशीष मिश्रा, प्रमोद द्विवेदी, ज्ञानेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, अदीप सिंह, अपर्णा सिंह गौतम, रीता सिंह तोमर, कल्पना सिंह, राकेश श्रीवास्तव, सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह, महेश सिंह चौहान, अशोक तपस्वी, प्रदीप गर्ग, शैलेंद्र शरन सिंपल, राम प्रताप सिंह गौतम, धनंजय द्विवेदी, अनूप अग्रवाल, विनय तिवारी, विनोद सिंह चंदेल, विक्रम सिंह चंदेल, विनीत श्रीवास्तव, कुलदीप सिंह भदौरिया, संजय श्रीवास्तव, रामस्वरूप गुप्ता, सुधांशु श्रीवास्तव ऋतिक पाल मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

वृद्धाश्रम में रोजगार की पहल, बुजुर्ग बने आत्मनिर्भर

– अगरबत्ती-मोमबत्ती से आत्मनिर्भरता की राह पर वृद्ध – स्टालों का अवलोकन करते पूर्व विधायक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *