Breaking News

जिले के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने नाम किया रोशन

– देहरादून में आयोजित चैंपियनशिप में जीते गोल्ड व सिल्वर मेडल
–  जीत हासिल करने के बाद जिले की ताइक्वांडो खिलाड़ी।
फतेहपुर। ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के पांच खिलाड़ियों में से चार खिलाड़ियों अंश यादव ने गोल्ड मेडल, रिचा राजपूत ने सिल्वर मेडल, अनुष्का यादव ने सिल्वर मेडल व मो0 जावेद ने भी सिल्वर मेडल जीतकर जिले का नाम देहरादून में रोशन कर दिया।
बताते चलें कि देहरादून में 8 जी इंडिया ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन 16 से 18 जनवरी तक किया गया था। जिसमें जिले के पांच ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने भाग लेकर 1 गोल्ड व 3 सिल्वर मेडल हासिल करते जनपद को गौरवान्वित किया। चैंपियनशिप में टीम कोच राजकुमार ने भी प्रतिभाग किया। ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होने बताया कि आगामी 20 जनवरी को सभी खिलाड़ियों का जनपद आगमन पर पुष्पहार पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया जाएगा।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में ऑपरेशन कन्विक्शन का असर, 2017 के मारपीट मामले में आरोपी दोषी करार

फतेहपुर। अपराधियों को सजा दिलाने और आपराधिक मामलों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *