Breaking News

सीओ ट्रैफिक रामगोपाल शर्मा के नेतृत्व में स्कूली वाहनों की जांच

 

  • सूबेदार सिंह की मौजूदगी में 60 स्कूली वाहन चेक

ब्यूरो संजीव शर्मा

इटावा । स्कूली वाहनों की सघन जांच, सभी वाहन पाए गए फिट। आपको बताते चलें इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक अभय नाथ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी यातायात रामगोपाल शर्मा के नेतृत्व में स्कूलों में बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया गया। इस क्रम में शहर स्थित एमनीम इंटरनेशनल स्कूल परिसर में लगभग 60 स्कूली वाहनों की गहनता से जांच की गई। जांच के दौरान सभी वाहन निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरी तरह फिट पाए गए। वाहनों में आवश्यक सुरक्षा उपकरण, परमिट, बीमा, फिटनेस प्रमाणपत्र, फायर सिलेंडर, प्राथमिक उपचार किट सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की जांच की गई। अभियान के दौरान सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने, निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाने, वाहन की गति नियंत्रित रखने, बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखने एवं स्कूल समय के दौरान विशेष सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने चालकों से अपील की कि बच्चों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्षेत्राधिकारी यातायात रामगोपाल शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के अभियान निरंतर चलाए जाएंगे, ताकि स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की जा सके और अभिभावकों को भी पूर्ण विश्वास मिल सके। इस अवसर पर प्रभारी यातायात सूबेदार सिंह, कांस्टेबल दुर्गेश कुमार, चालक मनोज कुमार सहित यातायात पुलिस के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

संत रविदास धर्मशाला का प्रबन्ध समिति के गठन पर हुआ विचार विमर्श

संत रविदास धर्मशाला के जीर्णोद्धार को लेकर हुई अहम बैठक, समाज से सहयोग की अपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *