Breaking News

स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन का कार्यक्रम 24 जनवरी को कृषक इंटर कॉलेज, पचोखरा में होगा आयोजित

फिरोजाबाद:- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के तत्वाधान में जिलाधिकारी फिरोजाबाद रमेश रंजन, मुख्य विकास अधिकारी फिरोजाबाद शत्रोहन वैश्य एवं जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद धीरेन्द्र कुमार की सहमति एवं निर्देशन में विज्ञान लोकप्रियकरण संचार कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन के प्रति वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कृषक इंटर कॉलेज, पचोखरा, टूंडला में 24 जनवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। डीआईओएस धीरेंद्र कुमार ने जनपद के सभी बोर्डो के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि वे अपने विद्यालय के कक्षा 6, 7, 8, 9 एवं 11 के छात्र एवं छात्राओं को 24 जनवरी 2026 को प्रातः 10 बजे कृषक इंटर कॉलेज, पचोखरा, टूंडला में अपने मार्गदर्शक शिक्षक के साथ प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करें। जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य विषय स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन है। जिसमें स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन पर विषय विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान कार्यक्रम, विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, विज्ञान पोस्टर प्रतियोगिता, विज्ञान नाटिका, विज्ञान शपथ का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य रंगेश उपाध्याय ने जनपद के सभी बोर्डो के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से अनुरोध किया है कि इस वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को समय से प्रतिभाग कराकर उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण में वृद्धि करें।

About NW-Editor

Check Also

संत रविदास धर्मशाला का प्रबन्ध समिति के गठन पर हुआ विचार विमर्श

संत रविदास धर्मशाला के जीर्णोद्धार को लेकर हुई अहम बैठक, समाज से सहयोग की अपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *