Breaking News

स्वर्गीय हरगोविंद वर्मा की 38 वीं पुण्यतिथि पर शामिल हुए शिवपाल सिंह यादव

 

देश की सबसे बेईमान पार्टी बीजेपी :शिवपाल यादव

लहरपुर सीतापुर लहरपुर विधानसभा क्षेत्र में जेवी रिसॉर्ट में अमर शहीद एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय हरगोविंद वर्मा की 38 वीं पुण्यतिथि विशाल किसान गोष्ठी के रूप में मनाई गई। जिसमें समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्रपाल यादव ने की कार्यक्रम के संयोजक वर्तमान विधायक अनिल वर्मा रहे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव सबसे पहले बिस्वा तिराहे पर बनी हरगोविदन वर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्जित किए उसमें बाद विधान परिषद सदस्य जासमीर अंसारी के आवास पर पहुंच कर जलपान किया । कुछ ही छड़ों में कार्यकम स्थल पहुंचे शिवपाल का समर्थकों ने ज़ोरदार स्वागत किया व।आपको बता दें वह किसान नेता और पूर्व सांसद स्वर्गीय हरगोविंद वर्मा की 38वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित “विशाल किसान गोष्ठी” में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में विधायक अनिल वर्मा के साथ-साथ सपा जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव, पूर्व विधायक अनूप गुप्ता और पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप ,पूर्व मंत्री रामहेतु भारती, धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया जैसे अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। सभी ने मंच के माध्यम से अपनी अपनी बात रखी और सीधे-सीधे भाजपा पर निशाना साधा । शिवपाल सिंह यादव ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि देश की सबसे बेईमान पार्टी भारतीय जनता पार्टी है। इसी बीच सबसे दिलचस्प बात यह रही कि हजारों की संख्या में शामिल हुए लोगों में जेब कतरों ने भी अपना काम खूब दिखाया सूत्रों की माने तो तंबौर नगर अध्यक्ष के जेब से करीब 40 हज़ार रुपए वही सपा विधायक अनिल वर्मा के भी हजारों रुपए निकल गए जेब कतरनों ने पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा कवरेज कर रहे आई इंडिया युवा पत्रकार आकाश सिंह की पीछे वाली जेब से 300 रुपए पार कर दिए।। वही घंटों अफरा तफरी का माहौल बना रहा।।

About NW-Editor

Check Also

राजकीय इंटर कॉलेज सीतापुर तथा नगर के अन्य कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली

  सीतापुर: गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज सीतापुर तथा नगर के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *