Breaking News

दिल्ली एयरपोर्ट पर करोड़ों के 10 ड्रोन जब्त, बिना GPS उड़ान भरने में सक्षम; हॉन्ग-कॉन्ग से वियतनाम के रास्ते पहुंचे यात्री

नई दिल्ली। दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने तीन भारतीय यात्रियों के पास से करीब 1.03 करोड़ रुपए कीमत के 10 ड्रोन जब्त किए हैं। तीनों यात्री 25 सितंबर को हॉन्ग-कॉन्ग से वियतनाम के रास्ते दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पहुंचे थे। खुफिया सूचना के आधार पर ग्रीन चैनल पार करते समय कस्टम अधिकारियों ने उन्हें रोककर सामान की जांच की।

जांच के दौरान यात्रियों के सामान से चीनी कंपनी ऑटेल रोबोटिक्स के 10 MDX-1 ड्रोन मिले। इनके साथ 11 कंट्रोलर, 10 कैमरा गिंबल, 60 प्रोपेलर, 20 एंटीना और 40 जॉयस्टिक भी बरामद किए गए। इसके अलावा सामान में आईफोन 18 प्रो मैक्स भी मिला।

दोस्त के लिए सामान लाने की बात कही

पूछताछ के दौरान एक यात्री ने बताया कि वह यह सामान अपने एक दोस्त के लिए लेकर आया था। उसने कस्टम विभाग के सामने ड्रोन और अन्य सामान की घोषणा नहीं की थी। इसके बाद अधिकारियों ने पूरा सामान जब्त कर लिया।

GPS के बिना उड़ सकते हैं ड्रोन

जब्त किए गए MDX-1 ड्रोन सामान्य ड्रोन की तुलना में कई उन्नत तकनीकों से लैस बताए गए हैं। इनमें थर्मल कैमरा और लेजर रेंज फाइंडर मौजूद हैं। ये ड्रोन GPS के बिना भी उड़ान भरने में सक्षम बताए गए हैं।

इनका 4T वर्जन करीब 42 मिनट तक उड़ सकता है और इसकी ऑपरेशन रेंज लगभग 15 किलोमीटर बताई गई है। लेजर रेंज फाइंडर के जरिए यह करीब 1.2 किलोमीटर तक की दूरी मापने में सक्षम है।

भारत में विदेशी ड्रोन के आयात पर प्रतिबंध

कस्टम विभाग के मुताबिक भारत में विदेशी ड्रोन के आयात पर प्रतिबंध है। इसी वजह से यात्रियों द्वारा लाए गए ड्रोन को नियमों के तहत जब्त किया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

About NW-Editor

Check Also

SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर विपक्ष की अहम बैठक आज, ममता दिल्ली पहुंचीं; अखिलेश भेजेंगे प्रतिनिधि

नई दिल्ली। चुनाव आयोग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *