Breaking News

रमज़ान व होली को लेकर सहादतगंज थाना में पीस कमेटी की बैठक, शांति व सौहार्द पर जोर

राशिद हुसैन

लखनऊ । आगामी त्योहारों के दृष्टिगत थाना सहादतगंज में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसीपी वीरेन्द्र विक्रम ने की। इस दौरान थाना प्रभारी संतोष कुमार आर्य सहित क्षेत्र के चौकी प्रभारियों व गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।
बैठक में पवित्र माह रमज़ान एवं होली पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस प्रशासन द्वारा होलिका दहन, मेला एवं शोभायात्राओं के आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि सभी त्योहारों को पारंपरिक शांति, आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

About NW-Editor

Check Also

बिजली की चपेट में आने से संविदा कर्मचारी मोहम्मद हैदर घायल अधिकारियों की लापरवाही से हुआ हादसा

ताहिर हुसैन हाशमी/राशिद हुसैन लखनऊ के 33/11 के वी न्यू नूरबाड़ी विद्युत उपकेन्द्र पर,32 वर्षीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *