Breaking News

विवाह समारोह में चली गोली से युवक घायल

– सीएचसी में भर्ती घायल।
फतेहपुर। बिंदकी कस्बे के फरीदपुर मोड़ स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी विवाह कार्यक्रम के दौरान मध्य रात्रि करीब अचानक चली गोली से रवि प्रताप सिंह 40 वर्ष पुत्र चंद्रभान सिंह निवासी मोहन पुरवा थाना मटौंध जनपद बांदा गंभीर घायल हो गया। गोली लगने की घटना के बाद बारात कार्यक्रम में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। सीने में गोली लगने से घायल रवि प्रताप सिंह को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद हैलट अस्पताल कानपुर के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिंदकी हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि गोली लगने से घायल रवि प्रताप सिंह ने पूछताछ में बताया है कि वह यह नहीं देख पाया कि गोली किसने चलाई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि गोली लगने से घायल व्यक्ति ठीक है, इलाज चल रहा है।

About NW-Editor

Check Also

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर जागरूकता अभियान

– भोजन की बर्बादी रोकने का दिया संदेश – विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर जागरूकता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *