Breaking News

रमज़ान व होली को लेकर सहादतगंज थाना में पीस कमेटी की बैठक, शांति व सौहार्द पर जोर

राशिद हुसैन

लखनऊ । आगामी त्योहारों के दृष्टिगत थाना सहादतगंज में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसीपी वीरेन्द्र विक्रम ने की। इस दौरान थाना प्रभारी संतोष कुमार आर्य सहित क्षेत्र के चौकी प्रभारियों व गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।
बैठक में पवित्र माह रमज़ान एवं होली पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस प्रशासन द्वारा होलिका दहन, मेला एवं शोभायात्राओं के आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि सभी त्योहारों को पारंपरिक शांति, आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

About NW-Editor

Check Also

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर यूपी में 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, शासन ने जारी किया आदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *