Breaking News

फतेहपुर में गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती पर पत्रकारों ने किया नमन, आदर्श पत्रकारिता का लिया संकल्प

फतेहपुर। अमर शहीद पत्रकार शिरोमणि गणेश शंकर विद्यार्थी जी की जयंती पर जिला पत्रकार संघ (रजि.) ने सिविल लाइन स्थित विद्यार्थी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट स्थित मीडिया जनसंपर्क केंद्र में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में विद्यार्थी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पत्रकार संघ (रजि.) के अध्यक्ष शैलेन्द्र शरण सिंपल ने कहा कि हम सभी को गणेश शंकर विद्यार्थी जी के पदचिह्नों पर चलना होगा। उन्होंने पत्रकारिता के आदर्शों को अपनाने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।

गोष्ठी में संपादक विवेक श्रीवास्तव ने गणेश शंकर विद्यार्थी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्ष, विचारों और पत्रकारिता के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद किया।

इस अवसर पर अरुण कुमार, मनभावन अवस्थी, मोहम्मद शाहिद, धीरू श्रीवास्तव, जतिन द्विवेदी, बबलू मौर्य, दीपक मौर्य, सुनील मौर्य, पंकज मौर्य, रामबाबू चतुर्वेदी, परमानंद पांडेय, उमेश मौर्य, सुनील गुप्ता, मुकेश कुमार, कुलदीप केसरवानी, बबलू सिंह, सत्येंद्र सिंह, धीरेंद्र कुमार, जगन्नाथ प्रजापति, शिवबरन, इरफान काजमी, रमेश यादव, संजय सिंह और सुरेंद्र पाठक सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में सड़क हादसों के दो मामलों में कोर्ट का फैसला, दोषियों पर 3500 रुपये जुर्माना

फतेहपुर। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रभावी पैरवी के चलते वाहन दुर्घटना से जुड़े दो अलग-अलग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *