Breaking News

रेवाड़ी बुजुर्ग में शिव महापुराण कथा के दौरान गूंजे जयकारे, हजारों श्रद्धालुओं ने सुनी मां भगवती की महिमा

फतेहपुर। मलवां विकासखंड के रेवाड़ी बुजुर्ग गांव में नवयुवक जागरण मंच की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित नौ दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा एवं रामलीला महोत्सव में सोमवार को श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। कथा व्यास महामंडलेश्वर स्वामी आत्मानंद गिरि जी महाराज ने चंड-मुंड युद्ध के प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

मां भगवती की शक्ति, पराक्रम और दुष्ट शक्तियों के संहार की कथा सुनकर पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भक्तिभाव में लीन हो गए। इस दौरान ‘जय माता दी’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

स्वामी आत्मानंद गिरि जी महाराज ने कहा कि चंड-मुंड युद्ध का प्रसंग अधर्म के विनाश और धर्म की विजय का संदेश देता है। धार्मिक कथाएं मनुष्य को सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से जीवन में सकारात्मकता, साहस और नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।

आयोजन में डॉ. प्रशांत पांडेय, रमाकांत सैनी, पीयूष दीक्षित, रवि मिश्रा, नरेश कुशवाहा, रजत सिंह, महेंद्र अग्निहोत्री और पम्मू मिश्रा सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

कथा एवं रामलीला महोत्सव को लेकर रेवाड़ी बुजुर्ग सहित आसपास के क्षेत्रों में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में सड़क हादसों के दो मामलों में कोर्ट का फैसला, दोषियों पर 3500 रुपये जुर्माना

फतेहपुर। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रभावी पैरवी के चलते वाहन दुर्घटना से जुड़े दो अलग-अलग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *