फतेहपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जमुनिहापुर मजरे बोधिखेड़ा गांव में सोमवार सुबह एक घर के अंदर करीब पांच फीट लंबा अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। अजगर घर में रखी चारपाई के पीछे बैठा था। अचानक सांप को देखकर परिजन दहशत में आ गए और घर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुटने लगी।
जानकारी के अनुसार, गांव के एक घर के अंदर चारपाई के पीछे अजगर बैठा दिखाई दिया। अजगर को देखते ही परिजन सतर्क हो गए और उसके पास जाने से बचने लगे। घर के अंदर अजगर की मौजूदगी से परिवार के लोग काफी भयभीत हो गए। घटना की जानकारी आसपास के ग्रामीणों को मिली तो वे भी मौके पर पहुंच गए।
घर में अजगर मिलने की घटना से ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। गांव निवासी सुनील निषाद ने वन विभाग को सूचना देकर अजगर को सुरक्षित पकड़वाने की मांग की है, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द मौके पर पहुंचकर अजगर का रेस्क्यू करने की अपील की है।
News Wani
