Breaking News

फतेहपुर में मिशन शक्ति अभियान तेज, महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

फतेहपुर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर सोमवार को जिले भर में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। सभी थानों की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम, आत्मरक्षा और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस से सहायता प्राप्त करने के तरीकों के बारे में जागरूक किया। वहीं, ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया गया और उनकी समस्याओं के त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण के प्रति जागरूक किया गया।

पुलिस टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने के लिए संबंधित पोर्टल के बारे में भी बताया गया।

पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना किसी संकोच के पुलिस से सहायता लें। मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में सड़क हादसों के दो मामलों में कोर्ट का फैसला, दोषियों पर 3500 रुपये जुर्माना

फतेहपुर। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रभावी पैरवी के चलते वाहन दुर्घटना से जुड़े दो अलग-अलग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *