Breaking News

फतेहपुर में पुलिस का अभियान तेज, 13 लोगों पर कार्रवाई; यातायात नियम तोड़ने पर 365 वाहनों के चालान

फतेहपुर। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सोमवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए शांति भंग की आशंका में 13 लोगों को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई करते हुए संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। वहीं, चांदपुर पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया।

शांति भंग की आशंका में चांदपुर और गाजीपुर थाना क्षेत्र से एक-एक, मलवां से दो, ललौली से चार, बिंदकी से एक तथा हथगाम से चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस तरह कुल 13 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इसके अलावा चांदपुर पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी कार्रवाई

पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी अभियान चलाया। इस दौरान कुल 365 वाहनों का चालान किया गया, जबकि दो वाहनों से 2,000 रुपये शमन शुल्क वसूला गया।

पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में नदी में डूबने से 29 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नहरामऊ के समीप रविवार की शाम रिंद नदी में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *