Breaking News

फतेहपुर में सपा ने मनाई महर्षि वाल्मीकि और संत नामदेव की जयंती, सामाजिक एकता पर दिया जोर

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर जनपद स्थित पार्टी कार्यालय में महर्षि वाल्मीकि एवं संत शिरोमणि नामदेव की जयंती मनाई गई। इस दौरान दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय सचिव चिंतामणि का स्वागत किया गया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए चिंतामणि ने कहा कि संत शिरोमणि नामदेव ने समाज के सभी वर्गों को भक्ति से जुड़ने की प्रेरणा देते हुए ऊंच-नीच की भावना से ऊपर उठने का संदेश दिया। वहीं, महर्षि वाल्मीकि की काव्य परंपरा में जीवों के प्रति दया, करुणा और संवेदनशीलता का विशेष महत्व है।

उन्होंने समाज को एकजुट और शिक्षित करने पर जोर देते हुए कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान की रक्षा करना आज समय की मांग है। उन्होंने आगामी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में शोषितों, वंचितों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और गरीबों को एकजुट कर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने तथा अखिलेश यादव को प्रदेश की बागडोर सौंपने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष दलजीत निषाद ने की, जबकि संचालन जिला सचिव दीपक डब्ल्यू ने किया।

इस अवसर पर जिला महासचिव चौधरी मंजर यार, राजेंद्र वर्मा, नरेश उमराव, डॉ. अमित पाल, डॉ. नरेश पटेल, नफीस उद्दीन, सुहैल हेमू, कपिल यादव, श्रीचंद्र विश्वकर्मा, संदीप श्रीमाली, इंजीनियर सिद्धार्थ कोरी, ज्ञान सिंह, प्रदीप सोनकर, मनीष दिवाकर, जय चौधरी, शिव शंकर यादव, शैलेंद्र मिश्रा राजू, आनंद गौतम, अजय चौधरी, अभिषेक यादव, अंकुश लोधी, सुरेश दिवाकर, हिमांशु यादव, मयंक यदुवंशी और दिलीप निर्मल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती पर पत्रकारों ने किया नमन, आदर्श पत्रकारिता का लिया संकल्प

फतेहपुर। अमर शहीद पत्रकार शिरोमणि गणेश शंकर विद्यार्थी जी की जयंती पर जिला पत्रकार संघ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *