Breaking News

वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस का आंदोलन तेज, फतेहपुर से 500 कार्यकर्ता दिल्ली महारैली में होंगे शामिल

फतेहपुर। शहर के ज्वालागंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को महर्षि वाल्मीकि और गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती मनाई गई। इस दौरान आगामी एक नवंबर को दिल्ली में होने वाली महारैली की तैयारियों की जानकारी दी गई।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने भाजपा पर वोट चोरी के आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी इस मुद्दे को लेकर अपना संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने दावा किया कि महारैली में प्रदेश से 50 हजार से अधिक कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग भी उठाई।

शहर अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ गुड्डा ने कहा कि कांग्रेस वोट चोरी के आरोपों को लेकर जनता के बीच जाएगी और किसानों, मजदूरों तथा युवाओं के साथ मिलकर संघर्ष करेगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली में होने वाली महारैली में शामिल होने के लिए फतेहपुर जिले से लगभग पांच सौ कार्यकर्ता रवाना होंगे।

उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यदि अनियमितताएं सरकार के निर्देशों पर हुई हैं, तो इसकी जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए।

इस मौके पर वरिष्ठ नेता शेख एजाज अहमद, फजलुर्रहमान असलम, इंजीनियर देवी प्रकाश दुबे, रामनरेश महाराज, आदित्य श्रीवास्तव, चौधरी मोइन राइन, सैयद शहाब अली, नौशाद अहमद, बशीर अहमद सहित अन्य कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती पर पत्रकारों ने किया नमन, आदर्श पत्रकारिता का लिया संकल्प

फतेहपुर। अमर शहीद पत्रकार शिरोमणि गणेश शंकर विद्यार्थी जी की जयंती पर जिला पत्रकार संघ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *