Breaking News

फतेहपुर में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर गूंजा सुंदरकांड, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

फतेहपुर। रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद फतेहपुर के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य एडवोकेट ने पीरनपुर स्थित वाल्मीकि पार्क में स्थापित भगवान महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस धार्मिक आयोजन के अंतर्गत कलाकारों द्वारा सुंदरकांड का पाठ भी किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भगवान वाल्मीकि का स्मरण करते हुए उनके जीवन और आदर्शों के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम में भक्तिमय वातावरण बना रहा। सुंदरकांड पाठ के दौरान लोगों ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की।

भगवान महर्षि वाल्मीकि को रामायण का रचयिता माना जाता है। उनकी रचना रामायण भारतीय संस्कृति, आदर्शों और नैतिक मूल्यों का महत्वपूर्ण आधार है। उनका जीवन समाज को ज्ञान, सदाचार और मानवीय मूल्यों की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर सभासद भिक्कू मामा, वाल्मीकि समाज के चौधरी भक्तिदास, समाजसेवी शंकर, वरिष्ठ लिपिक राजू वाल्मीकि, कमल बिहारी, जलकल विभाग के जेई राजीव पांडेय, विजय कुमार, एपी चौधरी, देवनाथ धाकड़े, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष रिंकू पुरी, पूर्व अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिजीत भारती सहित वाल्मीकि समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती पर पत्रकारों ने किया नमन, आदर्श पत्रकारिता का लिया संकल्प

फतेहपुर। अमर शहीद पत्रकार शिरोमणि गणेश शंकर विद्यार्थी जी की जयंती पर जिला पत्रकार संघ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *