फतेहपुर। बकेवर कस्बे के सीएचसी में प्रसव के दौरान 27 वर्षीय महिला की अचानक हालत बिगड़ गई, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने के रास्ते में महिला की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दूबेपुर गांव निवासी योगेंद्र कुमार पांडेय की पत्नी राधा देवी की बकेवर सीएचसी में प्रसव के दौरान अचानक हालत बिगड़ गई। इस पर उसे तत्काल सरकारी एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचते ही महिला की मौत हो गई।
सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के पति ने किसी भी प्रकार का आरोप नहीं लगाया। उसने बताया कि प्रसव के दौरान अधिक रक्तस्राव हो जाने के कारण उसकी पत्नी की मौत हो गई। हालांकि, नवजात बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है।
News Wani
