Breaking News

खेत में अचानक गिरे 51 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहराम

फतेहपुर। धाता थाना क्षेत्र के ग्राम अरई में खेत जा रहे 51 वर्षीय अधेड़ अचानक अचेत होकर गिर गए और कुछ ही देर बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार अरई गांव निवासी बुधा के पुत्र राजाराम रविवार की शाम खेत जा रहे थे। तभी अचानक वह अचेत होकर जमीन पर गिर गए। कुछ ही देर बाद घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। गांव के लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार राजाराम की अचानक मौत से गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

About NW-Editor

Check Also

पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की हुई मौत

फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सातमील आरके-बीके पेट्रोल पंप के समीप रविवार की रात अज्ञात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *