Breaking News

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम: जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मीरखपुर में पत्नी से विवाद के बाद 42 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार मीरखपुर मोहल्ला निवासी गंगा प्रसाद का पुत्र श्रीराम का आए दिन अपनी पत्नी अनंती देवी से विवाद होता था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने रविवार की शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि श्रीराम मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। पुलिस ने परिजनों से किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

About NW-Editor

Check Also

पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की हुई मौत

फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सातमील आरके-बीके पेट्रोल पंप के समीप रविवार की रात अज्ञात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *