Breaking News

पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की हुई मौत

फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सातमील आरके-बीके पेट्रोल पंप के समीप रविवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 38 वर्षीय बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हैदरपुर इटौली गांव निवासी श्यामलाल का पुत्र छोटेलाल गांव से सातमील किसी काम से जा रहा था। जैसे ही वह आरके-बीके पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छोटेलाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस से घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About NW-Editor

Check Also

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम: जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मीरखपुर में पत्नी से विवाद के बाद 42 वर्षीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *