फतेहपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ललौली थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी जाफरगंज के निकट पर्यवेक्षण में थाना ललौली पुलिस सोमवार को चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सोनू प्रजापति पुत्र सूरजपाल, निवासी ग्राम सिधांव, थाना ललौली को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
बरामदगी के आधार पर थाना ललौली में मु.अ.सं. 244/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी सोनू का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ थाना राधानगर में भी मु.अ.सं. 244/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रोहित कुमार, चौकी प्रभारी दतौली, हेड कांस्टेबल सुशील कुमार, कांस्टेबल पूरनमल और रिजर्व कांस्टेबल राजप्रताप सिंह शामिल रहे।
News Wani
