फतेहपुर। औंग थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर में घरेलू झगड़ों से तंग आकर 45 वर्षीय अधेड़ ने गांव के बाहर दुर्गा माता मंदिर के समीप पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इसी प्रकार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रेवा गांव गोवर्धनपुर में सोमवार की भोर कुष्ठ रोग से पीड़ित 35 वर्षीय युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार रामपुर गांव निवासी स्वर्गीय गलपति सिंह का पुत्र उमेश सिंह उर्फ नीलू का आए दिन पत्नी से किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। इससे तंग आकर उमेश ने गांव के बाहर दुर्गा मंदिर के पास स्थित पेड़ पर फंदा डालकर फांसी लगा ली और आत्महत्या कर ली।
वहीं, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रेवा गोवर्धनपुर गांव निवासी राम सजीवन के पुत्र कुलदीप साहू उर्फ भुरेलाल पिछले कई वर्षों से कुष्ठ रोग से पीड़ित था। उसका काफी इलाज कराया गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इससे क्षुब्ध होकर उसने सोमवार की भोर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
News Wani
