Breaking News

अश्लील कंटेंट वायरल करने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

फतेहपुर। दुष्कर्म और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे आरोपी को गाजीपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया।

गाजीपुर थाना पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 226/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान रजनीश कुमार प्रजापति उर्फ ज्ञानेंद्र सिंह (28), निवासी ग्राम घघौर, थाना गाजीपुर के रूप में हुई है।

आरोपी के खिलाफ धारा 64, 352, 351(3) बीएनएस और 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। उस पर दुष्कर्म के साथ ही अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने के आरोप लगाए गए थे।

मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हेमंत और कांस्टेबल प्रभाकर शाक्य शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम: जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मीरखपुर में पत्नी से विवाद के बाद 42 वर्षीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *