Breaking News

शार्ट सर्किट से रेडीमेड शॉप में लगी आग

– रेडीमेड शॉप में लगी आग का दृश्य।
फतेहपुर। बिंदकी कस्बे के मुगल रोड में कोतवाली के समीप लक्ष्मी होटल के बगल में नदीम निवासी मोहल्ला मुगलाही कस्बा बिंदकी कोतवाली बिंदकी की रेडीमेड कपड़े की मोनू गारमेंट्स नाम से दुकान है। गुरुवार की सुबह लगभग 6.30 बजे बिजली के शार्ट सर्किट से रेडीमेड की दुकान मोनू गारमेंट्स में आग लग गई। आग लगने की घटना के बाद हड़कंप मच गया मौके पर भारी भीड़ लगगई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड पहुंची। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिंदकी हेमंत कुमार मिश्रा भी पुलिस बल के साथ पहुंचे। काफी प्रयास के बाद आग को बुझाया जा सका तब तक 10 लाख रुपए से अधिक कीमत के रेडीमेड के कपड़े जलकर खाक हो गए।

About NW-Editor

Check Also

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम: जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मीरखपुर में पत्नी से विवाद के बाद 42 वर्षीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *