Breaking News

दामोदर सावरकर की मनाई 60 वीं पुण्यतिथि

– मोदी सरकार से भारत रत्न दिए जाने की मांग
– दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि मनाते हिंदू महासभा के पदाधिकारी।
फतेहपुर। अखिल भारत हिंदू महासभा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, हिंदू महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, विनायक दामोदर सावरकर की साठवीं पुण्यतिथि कैम्प कार्यालय आईटीआई रोड में उनके तैलीय चित्र पर माल्यार्पण व आरती करके मनाई। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने केंद्र की मोदी सरकार से मांग किया कि सावरकर को शीघ्र भारत रत्न दिया जाए। उनके नाम से डाक टिकट जारी किया जाए। आखिर इतना विलंब क्यों लग रहा है उन्हें भारत रत्न देने में। देश के प्रति उनके द्वारा किए गए कार्य व बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, जिला प्रभारी गजेंद्र मौर्य, स्वामी राम आसरे आर्य, गोरे तिवारी, दीपक यादव, डॉ प्रमोद पांडेय, संतोष नेता, राज शर्मा, रंजना सिंह, सुधा सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

तपती गर्मी में निःशुल्क लस्सी बांटकर पहुंचाई राहत

– बेटी शान्वी ने फीता काट कर वैदिक रीति रिवाज से किया शुभारंभ – निःशुल्क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *