Breaking News

 मुंब्रा: गुलाब पार्क मार्केट में शौचालय की कमी से महिलाएं परेशान वर्षों से उठ रही मांग।

संवाददाता : सैयद समीर हुसैन

मुंब्रा के गुलाब पार्क मार्केट में सार्वजनिक शौचालय की कमी को लेकर एक बार फिर स्थानीय लोगों और व्यापारियों की आवाज़ तेज़ हो गई है। हज़ारों दुकानों वाले इस व्यस्त मार्केट में आज तक एक भी सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था नहीं होने से खासकर महिलाओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुंब्रा में विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन पिछले करीब 15 वर्षों में वार्ड नंबर 30 में शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा की ज़रूरत पर किसी जनप्रतिनिधि ने गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। सूत्रों के अनुसार, इसी मार्केट से हर हफ्ते लाखों रुपये की वसूली की बात भी सामने आती रही है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं किया गया। हाल ही में कुछ महिलाएं गुलाब पार्क मार्केट में खरीदारी के लिए आई थीं।

इसी दौरान एक महिला को अचानक शौचालय की आवश्यकता पड़ी, लेकिन पूरे मार्केट में कहीं भी शौचालय उपलब्ध नहीं था। इससे नाराज़ महिला ने मौके पर ही मुंब्रा के विकास के दावों पर सवाल खड़े करते हुए अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की। इस मुद्दे को वरिष्ठ पत्रकार मोइन शेख भी लंबे समय से अपने यूट्यूब चैनल मुंब्रा टाइम्स के माध्यम से उठाते आ रहे हैं और प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इधर हाल ही में सत्ता परिवर्तन के बाद लोगों की उम्मीदें बढ़ी हैं। वार्ड नंबर 30 के वर्तमान नगरसेवक से अब यह सवाल पूछा जा रहा है कि क्या वे इस गंभीर समस्या का समाधान निकाल पाएंगे या फिर जनता को विकास के नाम पर केवल आश्वासन ही मिलता रहेगा।

गौरतलब है कि हालिया चुनाव में एमआईएम को पांच सीटों पर जीत मिली है, जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि वार्ड नंबर 30 और वार्ड नंबर 26 की जनता बदलाव चाहती है। अब देखना यह होगा कि गुलाब पार्क मार्केट में शौचालय की लंबे समय से उठ रही मांग पर एमआईएम के मुंब्रा-कलवा विधानसभा अध्यक्ष सैफ पठान और पार्टी के चुने हुए नगरसेवक व नगरसेविका कोई ठोस कदम उठाते हैं या नहीं। फिलहाल स्थानीय लोग प्रशासन से जल्द से जल्द सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था करने की मांग कर रहे हैं, ताकि मार्केट में आने वाली महिलाओं और आम लोगों को राहत मिल सके।

About NW-Editor

Check Also

शिया उलेमा की अपील – इस साल ईद सादगी से मनाने और नए कपड़ों की खरीदारी से परहेज़ करने का आह्वान*

संवाददाता : सैयद समीर हुसैन मुंब्रा:रमज़ान के पवित्र महीने के दौरान एक महान धार्मिक और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *