मुंबई में 12वीं मंजिल से गिरकर 4 साल की बच्ची की मौत, मां की लापरवाही से मचा मातम

मुंबई: मुंबई में हुए एक दर्दनाक हादसे में 4 साल की बच्ची की 12वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। यह घटना तब हुई, जब बच्ची को उसकी मां ने जूतों की अलमारी के ऊपर बैठाया, लेकिन वह खिड़की पर बैठने लगी। मासूम का संतुलन बिगड़ा और वह गिर गई। यह घटना मुंबई के नायगांव में बनी नवकार सिटी की है।  पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है।

 कि हादसे से पहले महिला पहले बेटी को शू रैक पर बिठा देती है। फिर अपनी चप्पल पहनने के लिए झुकती है। इसी बीच, अन्विका खिड़की की चौखट पर बैठने की कोशिश करती है, लेकिन किनारे पर संतुलन बनाने से पहले ही गिर जाती है। अन्विका की मां मदद के लिए चिल्लाती रही। पड़ोसी बाहर निकलकर बच्ची को उठाने दौड़े। अन्विका को वसई पश्चिम के सर डीएम पेटिट अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

About NW-Editor

Check Also

सरकार की आलोचना पर लगेगी लगाम: महाराष्ट्र में कर्मचारियों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर नया सख्त फरमान

  मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने अपने कर्मचारियों द्वारा सोशल मीडिया के इस्तेमाल को नियंत्रित करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *