Breaking News

मुंबई में 12वीं मंजिल से गिरकर 4 साल की बच्ची की मौत, मां की लापरवाही से मचा मातम

मुंबई: मुंबई में हुए एक दर्दनाक हादसे में 4 साल की बच्ची की 12वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। यह घटना तब हुई, जब बच्ची को उसकी मां ने जूतों की अलमारी के ऊपर बैठाया, लेकिन वह खिड़की पर बैठने लगी। मासूम का संतुलन बिगड़ा और वह गिर गई। यह घटना मुंबई के नायगांव में बनी नवकार सिटी की है।  पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है।

 कि हादसे से पहले महिला पहले बेटी को शू रैक पर बिठा देती है। फिर अपनी चप्पल पहनने के लिए झुकती है। इसी बीच, अन्विका खिड़की की चौखट पर बैठने की कोशिश करती है, लेकिन किनारे पर संतुलन बनाने से पहले ही गिर जाती है। अन्विका की मां मदद के लिए चिल्लाती रही। पड़ोसी बाहर निकलकर बच्ची को उठाने दौड़े। अन्विका को वसई पश्चिम के सर डीएम पेटिट अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

About NW-Editor

Check Also

मिस्टर फैजू और तान्या के रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, शिल्पा शिंदे से मनीषा रानी तक दिखा शानदार अंदाज

मुंबई: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैजू और तान्या सिद्दीकी के वेडिंग रिसेप्शन में मनोरंजन जगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *